खान सर की छात्रों से अपील, 28 जनवरी को नहीं करें आंदोलन, रेलवे सभी मांगे मानने के लिए तैयार

जयपुर। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 (RRB NTPC CBT 1) परिणाम और ग्रुप डी परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को पटना वाले खान सर (khan Sir) ने अपील की है कि, वे अब कहीं भी आंदोलन नहीं करें। खान सर (khan Sir) ने कहा कि छात्रों की सारी मांग मानने के लिए रेलवे बोर्ड राजी हो गया है। अब कोई भी छात्र आंदोलन में भाग नहीं लेगा।

रेलमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया
खान जीएस रिसर्च सेंटर चलाने वाले खान सर ने एक अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया जिसके माध्यम से छात्रों को आंदोलन नहीं करने की बात कही है। खान सर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के दखल के बाद रेलवे बोर्ड ने सारी बात मानने को तैयार हुआ है।

रेलवे बोर्ड की गलती
वहीं, खान सर ने इस आंदोलन के पीछे सारी गलती रेलवे बोर्ड की बताई है। खान सर ने कहा कि जिस दिन छात्रों ने 80 लाख ट्विट किये थे उसी दिन रेलवे बोर्ड को छात्रों की मांग मान लेनी चाहिए थी। अगर ऐसा होता तो आंदोलन नहीं होता और ना ही रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचता।
छात्रों के साथ खड़े रहेंगे
खान सर ने छात्रों से 28 जनवरी को किसी भी तरीके के प्रोटेस्ट करने से मना किया है। खान सर ने कहा कि सच के साथ मैं हमेशा खड़ा रहुंगा और छात्रों के हक के लिए में हमेशा उनके साथ खड़ा रहुंगा। साथ ही रेलवे बोर्ड ने सारी बाते मान ली हैं तो अब आंदोलन का कोई मतलब नहीं बनता।