खेड़ापा रामधाम आचार्य पुरुषोत्तम महाराज ने दान की जमीन

संवाददाता गौतम के गट्स
जोधपुर ।
खेड़ापा ग्राम महंत लालदास राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निर्माण के लिए आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज ने आयुर्वेद विभाग को जमीन दान की।

ग्राम खेड़ापा से जोधपुर नागोर राष्ट्रीय राजमार्ग चौडाईकरण में ग्राम के बस स्टेंड पर स्थित महंत लालदास राजकीय आयुर्वेद औषधालय का संपूर्ण भवन रोड़ में आ जाने के कारण औषधलय ग्राम में अन्य जगह बनाने के लिए सरकारी जमीन मौका पर उपलब्ध नही होने पर ग्रामीणवासियों व सरपंच जेठाराम माचरा ने ये चर्चा महाराज जी से की तो आचार्य पुरूषोतमदास महाराज ने चिकित्सा के क्षेत्र सेवा का मानस बना के सहर्ष अपने गुरू महाराज वैद्य हरीदास महाराज की स्मृति में जोधपुर नागोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वयं की निजी जमीन से महंत लालदास राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण जमीन आयुर्वेदिक विभाग जोधपुर को दान का संकल्प कर लिया तद उपरांत 29 अक्टूबर 2021 को आयुर्वेद विभाग जोधपर के उप निदेशक डॉ मनोहर सिंह राठौड़ , मदनसिंह राजपुरोहित , डॉ आशादेवी प्रसाद सिंह राजपुरोहित ,ध्यानदास रामस्नेही , भोमाराम चौधरी व झुमरराम धतरवाल की उपस्थिति में करवा दी गयी । जिसकी फाइल रविवार को आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज के कर कमलों द्वारा एवं संत गोविंदराम शास्त्री उत्तराधिकारी रामधाम खेड़ापा , रामप्रकाश, गोपालदास, बुद्धराम, ध्यानदास, ग्राम सरपंच जेठाराम माचरा ,व समसुद्दीन की उपस्थिति में आयुर्वेदिक विभाग से भोमाराम चौधरी रडोद , को पट्टा सुपुर्द किया गया ।
संत गोविंदराम शास्त्री ने बताया परमार्थिक सेवा कार्यों से ग्राम का हर व्यक्ति लाभान्वित हो उसके लिए रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा तत्पर रहा हैं शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्ष पहले विद्यालय निर्माण कर सरकार को सुपुर्द किया जो आज सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में कला, विज्ञान संकाय के रूप में ग्राम व खेड़ापा क्षेत्र के हजारों छात्र अध्ययनरत है ।