जयपुर। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Kia भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार जल्द ही लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी जून 2022 तक भारतीय इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में प्रवेश करेगी और Kia EV6 को लॉन्च करेगी जिसे कंपनी पहले ही वैश्विक बाजारो में लॉन्च कर चुकी है।
Autocar India की एक रिपोर्ट के अनुसार, Kia जून 2022 में Kia EV6 को लॉन्च करेगी। हालांकि कपनी ने इस कार के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia EV6 को CBU के रूप में पेश करेगी। यानि की वैश्विक स्तर वाले किआ EV6 मॉडल में बहुत कम बदलाव के साथ इसे भारत में लॉन्च करेगी।
Kia EV6 की कीमत
कंपनी ने Kia EV6 को अमेरिका में $33,400 (लगभग 25.5 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। भारत में इस कार को किस कीमत पर लॉन्च किया जायेगा इस बात की जानकरी नहीं है। संभावना है इस कार को भारत में 30 लाख रूपये के आसपास लॉन्च किया जायेगा।
Kia EV6 की विशेषताएं
EV6 अलग-अलग बैटरी पैक के साथ दो वेरिएंट में आती है। जिसमें एक 58.0 kWh यूनिट के साथ आती है वहीं दूसरा मॉडल 77.4 kWh यूनिट के साथ पेश किया गया है। 58.0 kWh की बैटरी 168kW की रियर मोटर के साथ आती है एक बार चार्ज में यह 373 किमी तक चल सकती है। वहीं 77.4 kWh बैटरी वाले वैरिएंट में 168kW का रियर मोटर भी मिलता है जो 225 हॉर्सपावर और लगभग 500 किमी की रेंज का उत्पादन करती है। EV6 में किआ टेलुराइड के समान 2900 मिमी व्हीलबेस है, और इसकी तुलना फोर्ड मस्टैंग मच ई की चौड़ाई और टेस्ला मॉडल वाई के व्हीलबेस से की जाती है।
Kia EV6 के डैशबोर्ड में दो स्क्रीन मिलेंगी। बड़ा वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगा जबकि दूसरी स्क्रीन में डिजिटल डायल होंगे। किआ में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील का उपयोग किया गया है। नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर की दृष्टि में एक हेड-अप डिस्प्ले। सुरक्षा के लिए Kia EV6 में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर भी मिलेंगे।