जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा ने अब आरएएस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगाये हैं। सांसद ने आरोप लगाया है कि नेताओं कांग्रेसी नेताओं ने पैसे लेकर आरएसएस इंटव्यू में 40 प्रतिशत अभ्यर्थीयों को पास कराया है। जयपुर के 7 कोचिंग सेंटर्स से टॉप 200 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। ऐसे में फर्जी अभ्यर्थियों को हटाने के साथ ही RAS भर्ती प्रकरण की CBI से जांच होनी चाहिए।
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को कहा- RAS भर्ती परीक्षा में अकेले कलाम इंस्टीट्यूट से 70 लोगों का चयन हुआ है। वहीं, टॉप 200 अभ्यर्थी जयपुर के 7 सेंटर से चयनित हुए हैं। सांसद ने बताया कि 2018 की 70 हजार कॉपी महज 17 दिन में जांच दी गई जिससे सीधा अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरएएस भर्ती परीक्षा में गडबडी हुई है। इसके खिलाफ में SOG में शिकायत करूंगा, जिससे इस पूरी गड़बड़ी में शामिल दोषियों को पकड़ा जा सके।
किरोड़ीलाल ने बताया कि एक अभ्यर्थी ने मुझसे कहा कि इंटरव्यू से पहले 30 लाख दिए। मुझसे कहा कि इंटरव्यू में 82 नंबर आएंगे। मैंने इसकी शिकायत RPSC के चेयरमैन से की। उन्होंने कहा ऐसा संभव नहीं है। जब नंबर आए तो 82 ही थे। ऐसे में इस भ्रष्ट सिस्टम की CBI जांच होनी चाहिए।