COVID-19: तीसरी लहर की संभावना पर क्या बोले विशेषज्ञ, जानें यहां

जयपुर। ऐसा लग रहा है कि कोराना की तीसरी लहर भारत में दस्तक दे चुकी है। कोरोना के एक्टिव मरीज फिर से देश में तेजी से बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा मरीज केरल राज्य में आ रही हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में COVID-19 ​की तीसरी लहर आने की चेतावनी मिली है। और अगर तीसरी लहर अगस्त में आती है तो यह अक्टूबर में अपनी चरम सीमा पर रहेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में हैदराबाद और कानपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के प्रमुख शोधकर्ताओं का हवाला दिया गया और रिपोर्ट में बताया गया है कि तीसरी लहर के दौरन भारत में एक दिन में कम से सम 100,000 केस आ सकते हैं। वहीं इसके चरम पर लगभग 150,000 संक्रमित डेली मिल सकते हैं। निश्चित रूप से ये आंकड़े भयवाह हैं और स्थिति को समय रहते हुए काबू ने पाया गया तो हमें दूसरी लहर से भी ज्यादा भयानक स्थिति देखनी पड़ सकती है।
वहीं कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने कहा है कि तीसरी कोरोना लहर दूसरी लहर की तुलना में कमजोर रहेगी। बता दें कि दूसरी लहर के दौरान देश में लगभग 400,000 से अधिक कोरोना केस पाये गये थे।
पिछले 24 घंटों में कोरोना केस
वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में नये कोरोना संक्रमितों की बात करें तो इस दौरान 41,831 नए मामले दर्ज किए और देश में अब एक्टिव कोराना मामलों की संख्या बढ़कर 4.10 लाख हो गई है। उरोक्त आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार यानि 1 अगस्त, 2021 को जारी किये हैं। वहीं, भारत ने रविवार को पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 541 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 4,24,351 हो गई, जबकि कुल 3,08,20,521 से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।