जयपुर। शुक्रवार को कोलकत्ता पुलिस ने गार्डन रीच इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस ने कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप सहित लाखों में नगदी भी जब्त की है।
एक अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कोलकत्ता पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शहर के गार्डन रीच इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की जहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया और वहां से 13 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, चार हार्ड डिस्क और 19 लाख रूपये जब्त किये हैं। पुलिस ने बताया कि यह कॉल सेंटर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। हालांकि इस दौरान कॉल सेंटर का मालिक भागने में सफल रहा जिसका पुलिस पता लगा रही है। पुलिस इस मामले का पता लगाने में जुट गई है कि 19 लाख रूपये की नगदी कहां से आयी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, " इस पुरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी का मानना है कि, ऐसा प्रतीत होता पकडे गये लोग कंप्यूटर सिस्टम को ठीक करने के बहाने लोगों से ठगी कर पैसा इकट्ठा कर रहे थे। वे बैंक खाते में जमा किए गए पैसे को जरूरत के मुताबिक किसी और में ट्रांसफर कर रहे थे।"