कोटा एक आत्मनिर्भर चिकित्सा का शहर बने:- संदीप शर्मा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा कोटा राजस्थान

कोटा एक आत्मनिर्भर चिकित्सा का शहर बने:- संदीप शर्मा

विधायक संदीप शर्मा ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में नॉन थर्मल एयर स्टेलाईजर का शुभारम्भ


कोटा 7 जुलाई, मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय और सुपर स्पेशियलिटी विंग में नॉन थर्मल एयर स्टेलाईजर यूनिट का शुभारम्भ का कार्यक्रम आयोजत किया गया। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने 50 लाख के विधायक कोष की लागत से निर्मित इस यूनिट का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। मेडीकल कॉलेज चिकित्सकों ने पूर्व में अवगत कराया कि न्यू मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय में कई ऐसे वार्ड व ऑपरेशन थ्रेयटर जहां जहा संक्रमण की संभावना बहुत अधिक होने के कारण मरीजो की जान का भी अंदेशा बना रहता है और संवेदनशील वार्ड व ऑपरेशन थ्रेटर में संक्रमण को रोकने के लिये नॉन थर्मल एयर स्टेलाईजर यूनिट की स्थापना करने की महती आवश्यकता है। विधायक महोदय ने तुरन्त इस यूनिट की स्थापना के लिये विधायक कोष से इस यूनिट स्थापना की गयी। और
इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि न्यू मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय हाडोैती की चिकित्सा का एक बडा केन्द्र हैं । भाजपा शासन में प्रारम्भ ये चिकित्सालय धीरे धीरे प्रगती की ओर अग्रसर है। कोटा के इस वृहद चिकित्सा केन्द्र में आज लोगो को कई सुविधायें प्रारम्भ हो गई है जिससे निर्धन मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। कोटा शहर चिकित्सा के क्षैत्र में धीरे धीरे आत्मनिर्भर चिकित्सा का केन्द्र बने इसके लिये निरंतर प्रयारत् है। राजस्थान में भाजपा शासन काल में केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त बजट से निर्मित इस
सुपरस्पेशियलिटी यूनिट का लाभ आज हाडौती की जनता को मिल रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना से निर्धन लोगो को की योजनाओं का सम्पूर्ण प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है और सम्पूर्ण देश व प्रदेश और कोटा की जनता को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने का भाजपा का संकल्प अब साकार होने लगा है परन्तु वर्तमान काग्रेस सरकार द्वारा कोटा में पर्याप्त बजट नही देने के कारण चिकित्सा व्यवस्थाओ प्रभावित हो रही है। यहां सुपर स्पेशियलिटी में पर्याप्त चिकित्सक और नर्सिंगकर्मी न होने के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। इस संबध में कई बार काग्रेस सरकार में बैठे मंत्रियो को भी अवगत करवाया परन्तु आज कोटा की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर चिकित्सा केन्द्र बनाने के लिये कोई प्रयास वर्तमान सरकार द्वारा नही किये गये। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त बजट का वर्तमान सरकार ठीक प्रकार से उपयोग नही कर रहे है जिससे लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कोटा कोटा एक आत्मनिर्भर चिकित्सा का शहर बने इस ओर प्रयासरत् है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी भी कोटा में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये सदैव प्रयासरत् है। विधायक महोदय ने न्यू मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और अधीक्षक महोदय की मेहनत के कारण आज सम्पर्ण भारत देश में आज कोटा का मेडीकल कॉलेज देश में 13 वें और प्रदेश में दूसरे स्थान पर है जो कोटा के लिय गर्व की बात है विधायक महोदय ने सभी चिकित्सकों को इसके लिये बधाई दी और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डा. विजय सरदाना ने कहा कि विधायक संदीप शर्मा निरंतर कोटा में चिकित्सा सुविधाओं के सुधार व लोगो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिये सदैव प्रयास रत् है और इसी के परिणामस्वरूप आज धीरे धीरे कोटा का मेडीकल कॉलेज और सुपरस्पेशिलिटी विंग में चिकित्सा का सुधार हो रहा है। न्यू मेडीकल कॉलेज प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुधार करने की मांग विधायक महोदय को बताई गयी तो विधायक महोदय ने तुरंन्त इसके लिये प्रयास भी किये और विधायक कोष से राशि भी स्वीकृत की गई। कोरोना काल में भी विधायक कोष से ऑक्सीजन कन्सेेटेटर, मास्क, सेनेटाईजर और एम्बूलेंस के लिये भी राशि दी गयी जिससे आमजन को इसका लाभ मिला।
इस अवसर पर युवा नेता हरीश राठौड, वार्ड पार्षद सोनू धाकड, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा.आर.बी. गुप्ता, डा. पत्ता सिंह, गिर्राज शर्मा, सुनिल प्रजापति, आशिष गौतम, उमंग चतुर्वेदी, योगेश जैन, महेन्द्र दुबे, हिमांशु नंदवाना, सन्नी, लक्की जैन, नवीन खत्री, जितेन्द्र चौरसिया, संतोष, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक कोष से सुपरस्पेशिलिटी विंग में आधुनिक एम्बूलंेस के लिये विधायक ने की घोषणा।
सुपर स्पेशियिलिटी विंग के अधीक्षक डा. निलेश जैन ने विधायक महोदय को अवगत कराया कि इस सुपर स्पेशियिलिटी विंग में आधुनिक सुविधा युक्त एम्बूलेस की परम आवश्यकता है। इस पर विधायक महोदय ने विधायक कोष से 50 लाख की लागत से आधुनिक एम्बूलेंस देने की घोषण की। इस एम्बुलेंस से निर्धन लोगो को लाभ मिलेगा।