कोटा मंडल को टिकट चेकिंग से दिसम्बर में 3 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्ति

कोटा। डीआरएम मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में मंडल के वाणिज्य विभाग ने अबतक वर्तमान वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में 2023-24 में अप्रैल से दिसम्बर माह तक टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 3,32,188 मामलों से 21 करोड़ 5 लाख 2 सौ 96 रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 1,54,598 मामले, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 1,77,278 मामलें एवं बिना बुक गये सामान के 312 मामले शामिल है।

     
जबकि इस सत्र केवल दिसम्बर माह में कुल ऐसे मामले 43,260 पाए गये जिसमे बिना टिकट 18,253 मामले, अनुचित यात्रा 24,985 और बिना बुक वाले 22 मामले शामिल है। जिससे कोटा रेल मंडल को केवल दिसम्बर माह में कुल 3 करोड़ 1 लाख 6 हजार 6 सौ 41 रूपये आय आर्जित हुई। जोकि गत वर्ष के दिसम्बर माह की आय तुलना में 36.77 प्रतिशत अधिक है एवं निर्धारित लक्ष्य से 4.60 प्रतिशत अधिक है। इससे कोटा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है ।
            
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कोटा नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।