जयपुर। प्रेदश में एक बार फिर से पुलिस की वर्दी कलंकित हो गई है। झालावाड़ महिला थाने में तैनान एसआई पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। आरोपी एसआई का नाम विजय सिंह चौधरी है। पीड़ित महिला ने मदद करने के नाम और शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप मदद के नाम पर रेप करने का आरोप महिला ने लगाया है। महिला ने बताया कि वे एक दूसरे को छ—सात साल से जानते हैं। वहीं, आरोपी विजय चौधरी ने कहा है कि महिला से उधार के रूपये मांगे तो बेवुनियाद आरोप लगा दिये।
कोटा शहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पीड़ित महिला ने कोटा शहर के विज्ञान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की उम्र 43 साल है, ने बताया कि उनके पति की मौत डेढ़ साल पहले ही हो चुकी है। इसके अलावा उसके दो बेटे हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है और दूसरा बेटा 19 साल का है। महिला ने बताया कि वह ब्याज पर पैसे देती थी। एक महिला ने उससे 7 लाख रूपये ब्याज के लिये लेकिन लौटाये नहीं।
पैसे वापिस पाने के लिए महिला ने विज्ञान नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी जहां पर उसकी मुलाकात विजय चौधरी से हुई। विजय सिंह ने महिला से रुपए दिलवाने में मदद की और 26 हजार रुपए महीने के हिसाब से 17 महीने की किस्त बंधवाई थी। वो हर महीने किस्त के पैसे लेने थाने में विजय सिंह के पास जाती थी। इस कारण दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं।
पीड़ित महिला ने बताया इसके बाद वो कईं बहार साथ साथ घूमने भी गये और आरोपी विजय चौधरी ने उसके साथ कईं बार शारिरिक संबध भी बनाये। साथ ही उसने स्टांप पेपर लिखकर जिंदगी भर साथ देने का वादा किया था।
SI की सफाई
एसआई ने इन सभी आरोपों को बेवुनियाद बताया और कहा कि महिला से उनके पारिवारिक रिशते थे। और उसे पत्नि ने 5 लाख रूपये उधार दे रखे थे। जब उससे पैसे मांगे तो धमकी दी की वह उस पर झूठे आरोप लगा देगी।