कोटा रेल मंडल स्काउट एवं गाइड को राज्य प्रशिक्षण टीम के गठन के लिए आयोजित कर रहा विशेष कार्यशाला
ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 29 सितम्बर, पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड और राज्य मुख्यालय द्वारा जिला प्रशिक्षण केन्द्र, कोटा में 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राज्य प्रशिक्षण टीम के गठन हेतु कार्यशाला आयोजित किया जा रहा जिसमें राज्य मुख्यालय सहित तीनों मंडलों के एचडब्ल्यूबी/एएलटी/एलटी लीडर भाग ले रहें है। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट अशोक चौबे एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त/गाइड सुश्री सविता शर्मा के नेत़ृत्व में संचालित हो रहे इस कार्यशाला का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिन जिला संघों के अंतर्गत स्काउट एवं गाइड ग्रुपों के गठन सहित प्रशिक्षण संबंधित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया।