रेल कर्मचारियों के पारस्परिक सहयोग से स्वच्छ हुआ कोटा यार्ड
स्वच्छता पखवाड़ा का आठवां दिवस
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 23 सितम्बर, कोटा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 16 सितम्बर से लगातार चलाये जा रहे सफाई अभियान के आज आठवें दिन डीआरएम पंकज शर्मा के मार्गदर्शन एवं इंजीनिरिंग, यांत्रिक तथा परिचालन विभाग के शाखा अधिकारी के नेतृत्व में मंडल के पैसेंजर एवं गुड्स यार्ड कोटा सहित समस्त स्टेशन यार्डो जैसे सवाई माधोपुर, भरतपुर,जुल्मी,झालावाड़ सिटी, रामगंज मंडी,विक्रमगढ़ आलोट, सोगरिया, गरोठ, बूंदी, बयाना तथा श्रीमहावीर जी को रेल कर्मचारियों ने पारस्परिक सहयोग से स्वच्छ किया । इस प्रकार की स्वच्छता गतिविधि को गाँधी जन्यती तक निरंतर की जा रही है । अब तक मंडल में इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान,उद्घोषणा द्वारा स्टेशनों पर स्वच्छता सन्देश,सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग न करने एवं कपड़े के थैले यार्त्रियो को वितरण,स्टेशन परिसर की साफ-सफाई तथा यात्रियों को कचरा कूड़ेदान में डालने के प्रति जागरूकता इत्यादि क्रियाकलापो को किया गया । जिससे मंडल के समस्त स्टेशनों पर स्वच्छता बेहतर हो सके ।