जयपुर। द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर आमिर खान की प्रतिक्रिया के बाद देश भर से सोशल मीडिया पर उनके इस बयान पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इस आमिर खान के बयान की सरहाना कर रहे हैं तो कई लोग आमिर के इस बयान को अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन का प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इस बीच फिल्म अभिनेता, निर्माता और लेखक कमाल राशिद खान जिन्हें अक्सर केआरके या कमाल आर खान कहा जाता है ने आमिर खान के देश भक्त होने पर तंज कसते हुए ट्विट किया है।
केआरके ने अपने ट्विट में लिखा, "आमिर खान ने साबित कर दिया है, कि वो सच्चा देशभक्त है! उसकी बीवी ने बोला था, कि देश में डर लगता है! देश छोड़ दो!
भाई ने बीवी छोड़ दी, लेकिन देश नहीं छोड़ा"
गौरतलब है कि कुछ हाल ही में आमिर खान से मीडियाकर्मियों ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर अपने विचार पूछे तो उन्होंने कहा कि, कश्मीरी पंडितो की स्थिती देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि देश को कश्मीरी पंडितों का दर्द जानना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आमिर खान ने कहा, मैं जरुर ये फिल्म देखूंगा और फिल्म की सफलता देखकर मैं बहुत खुश हूं। आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इसी के चलते केआरके ने ट्विट कर दिया।
बता दें कि केआरके एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता और लेखक हैं। उन्होंने 2009 में रियलिटी शो, बिग बॉस में भाग लिया। खान ने अपने करियर में देशद्रोही नाम की एक फिल्म में अभिनय किया, जिसका उन्होंने निर्माण भी किया। इसे आलोचकों और दर्शकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और इसे अक्सर बॉलीवुड की अब तक की सबसे खराब फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म को अंततः महाराष्ट्र में दंगों की चिंताओं के बीच राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।