कुम्हेर, पुलिस ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, पुलिस उपाधीक्षक डीग के मार्गदर्शन में कुम्हेर थानाधिकारी महेंद्र सिंह राठी की अगवाई में गुरुवार को थाना हाजा के दर्ज प्रकरण में आरोपी भरत सिंह पुत्र राम प्रकाश जाटव उम्र 23 साल निवासी मलाह सेवर जिला भरतपुर हाल वनखंडी मंदिर के पास तिलक नगर भरतपुर पुलिस थाना अटलबंध जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया । अनुसंधान जारी है । पुलिस गठित टीम में थानाधिकारी महेंद्र सिंह राठी, अवधेश कुमार, मदन कुमार, बंटी कुमार कुम्हेर शामिल रहे ।