संवाददाता मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
फाइनल मैच में ड्रैगन B को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
ट्रॉफी पाकर मनाया जीत का जश्न |
महाराजा आदित्य राज कटोच की स्मृति में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को ड्रैगन बी एव केवी क्लब के बीच पाली के बांगड़ स्टेडियम में खेला गया। ड्रैगन बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई । वहीं रनों का पीछा करते हुए के केवी कल्ब ने छ: विकट खोकर मैच जीत लिया।
मैच के बाद समापन कार्यक्रम में आए अतिथियों के द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी गई।
एंपायर की भूमिका में असलम खान एवं भवानी सिंह रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के मो.असलम, लोकेंद्र चौधरी, सलीम मोतीवाला, रघुवीर सिंह, मेहबूब राजा, पारस चौधरी, भवानी सिंह राठौर, छैल सिंह, केसर सिंह सहित सभी पदाधिकारी का सहयोग रहा।