आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बाॅक्स आफिस पर धडाम, 8 दिनों में मात्र इतनी कमाई

जयपुर। सोशल मीडिया पर बाॅयकाॅट अभियान के बीच रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा आखिर बाॅक्स आफिस पर धडाम से गिर गई। आमिर खान ने चार साल की मेहतन से इस फिल्म को बनाया था और आज रिलीज को 8 दिन पूरे हो चुके हैं।  इन 8 दिनों में  लाल सिंह चड्ढा की कुल कमाई की बात करें तो मात्र 52 करोड की हो पाई है। मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी फिल्म  लाल सिंह चड्ढा  11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की थी। फिल्म को लंबे वीकेंड के मौके पर रिलीज किया गया था। लेकिन, रिलीज के 8 दिन पूरे होने के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छी कमाई नहीं कर पाई।

जब से फिल्म पर्दे पर आयी है तब से दिन-व-दिन लगातर इसका प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। आठवें दिन फिल्म की कमाई में 25 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन 1.50 करोड़ के करीब का कारोबार किया है।

फिल्म ने पहले दिन यानी कि रक्षाबंधन की छुट्टी वाले दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन 7.26 करोड़ और तीसरे दिन 9 करोड़ की कमाई की। चौथे और पांचवे दिन फिल्म ने क्रमशः 10 करोड़ और 7.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस फिल्म के बजट की बात करें तो यह 180 करोड़ रूपये है।

फिल्म की कमाई की इस रफ्तार से देखकर लग रहा है कि फिल्म को 100 करोड का आंकडा छूने में भी जोर ओयगा। हालांकि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को कड़ी टक्कड़ अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन ने भी दी है। रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई है।