जयपुर। बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने आज बरोजगारों की विभिन्न मांगों का उठाते हुए दुर्गापुरा स्थित राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में विभिन्न भर्तीयों से जुडे हुए हजारों अभ्यर्थी मौजूद रहे। उपेन यादव ने ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन में ओबीसी और ईडब्लू प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक साइंस विषय का परिणाम जल्द जारी करवाने, कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में दस्तावेज सत्यापन की तिथी जारी करवाने और जेईएन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करवाने की मांग की।
बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा से मुलाकात करने के बाद उपने यादव ने ट्विट करके जानकारी दी कि, प्रयोगशाला सहायक साइंस विषय का परिणाम नॉर्मलाइजेशन की प्रकिया के कारण जारी होने में थोड़ा और समय लगेगा। बोर्ड ने अगले वीक में जारी करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन के संबंध में बोर्ड ने शिक्षा विभाग को लेटर भेज दिया है और शिक्षा विभाग अधीनस्थ बोर्ड को दस्तावेज सत्यापन का स्थान,तिथि और कर्मचारियों की डिटेल भेजेगा। उसके बाद बोर्ड दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी करेगा। उपेन यादव ने कहा कि वे जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करके जल्द से जल्द बोर्ड को लेटर भिजवाने की कोशिश करेंगे ताकि शेड्यूल जल्द जारी हो सके।
वही, बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के अंतिम परिणाम के लिए बताया कि बिजली विभाग में रिक्त सीटों का डाटा अगले वीक में भेज दिया जायेगा। डाटा जाने के बाद बिजली विभाग ही जूनियर असिस्टेंट भर्ती का परिणाम जारी करेगा।