मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए मजदूर की सावर माइंस के संदिग्ध अवस्था में हुई मौत

बूंदी 15 जनवरी। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया की आज सावर से लाकर बूंदी पोस्ट मार्टम कराए गए संदिग्ध मृतक मजदूर का नाम बताया जा रहा है अनिल कोल निवासी शहडोल जिला (mp) मजदूर अनिल की हुई मौत संदिग्ध अवस्था में मृतक का सावर से जिला चिकित्सालय बूंदी में लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया.


हमने जब मृतक के बारे में जानकारी चाही तो तथा कथित मृतक के परिजनों ने खेत में पांव फिसल जाने से मजदूर की मौत होना बताया खेत में पांव फिसल कर मौत की बात हजम नही होने परदोबारा बारीकी से जानकारी मांगी तो तथा कथित मृतक के परिजन ना होकर साथी   मजदूर निकले,  फिर जब हमने मामले में परिजनों को बुलाने व उनसे बात करने की बात कही तो तथा कथित माइंस ठेकेदार ने फिर से दूसरे 2 अन्य व्यक्तियों को लाकर मजदूर के परिजन बनाया जिन्होंने अलग ही कहानी बया की उनका कहना था की सावर में माइंस में काम करते समय पांव फिसलने से मशीन में उलझने से मजदूर घायल होना बताया एवम सावर से कोटा ले जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर बूंदी जिला चिकित्सालय में लाना बताया और उपचार के दौरान मौत होना बताया और ठेकेदार सहित अन्य लोग हड़बड़ाहट में आकर जल्दबाजी में एम्बुलेंस से शव को लेकर चले गए हमने जब ड्यूटी डॉक्टर से जानकारी चाही तो पता लगा की मृतक को भर्ती नही करवाया गया था.

बल्कि शव ही लेकर आए थे जिसको ड्यूटी डॉक्टर ने शव की पुष्टि मात्र की थी. हमने डॉक्टर से कहा की यह भी तो हो सकता हे की मजदूर की हत्या करके ही लाए हो और यहां लाकर पोस्ट मार्टम करवाया हो जिस पर डॉक्टर ने बताया की मजदूर के शरीर पर 6 चोटे थी हम किसी भी घटना से इंकार नहीं करते है. इस मामले पर हम सिर्फ संदेह ही जता रहे. अगर मामले की बारीकी से जांच की जाए तो कुछ ना कुछ संदिग्ध निकल सकता है.