मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में उमड़ी लाखों की भीड़, यूपी चुनाव में करेंगे बीजेपी के खिलाफ प्रचार

जयपुर। आज किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ जिसमें लाखों किसानों की भीड़ उमड़ी। किसानों ने यह सभा 28 अगस्त को हरियाणा के करनाल में पुलिस द्वारा किए गए अत्याचारों के विरोध में और ​भाजपा के खिलाफ प्रचार करने व कृषि कानूनो के खिलाफ आयोजित की है। बता दें कि ये किसान पिछले कईं महिनों से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज महापंचायत के दौरान किसानों ने यूपी के राज्य चुनावों में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का संकल्प लिया। किसान मंच से राकेश टिकैत ने कहा कि जो केंद्र सरकार यह कह रही है कि केवल कुछ मुट्ठी भर किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। वो आंख खोलकर देखें कि कितने लोग विरोध कर रहे हैं। आइए हम अपनी आवाज उठाएं ताकि यह संसद में बैठे लोगों के कानों तक पहुंचे।"

किसान महापंचायत को मद्देनजर रखते हुए औ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 8,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस महापंचायत में राकेश टिकैत और अन्य कृषि नेता शामिल हैं। पूर्व किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत ने मंच से कहा कि "सरकार कुछ समझे तो अच्छा होगा। इस तरह की बैठकें पूरे देश में होंगी। हमें देश को बिकने से बचाना है। उन्होंने कहा कि हम गांव गांव जारक बीजेपी और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा राकेश टि​कैत ने 27 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल करने की भी योजना बनाई है।