Rajasthan : चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित होकर कार पलटी, 3 ABVP कार्यकताओं की मौत; दो घायल

Jaipur: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बीती रात हवा की रफ्तार से दौड़ रही कार को मौत ने थाम लिया। कार से पांच युवक रविवार रात उदयुपर से लौट रहे थे, तभी मंगलवाड़ थाना इलाके में कार के सामने एक ट्रक आ गया। अचानक ब्रेक लगाने से कार पलटी खा गई और खाई में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाने के उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन मार्ग पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में चित्तौड़गढ़ के रहने वाले 3 युवकों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवकों की पहचान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर भेजा गया।

परिषद में शामिल अधिकारी स्थानीय अस्पताल पहुंचे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चित्तौड़गढ़ शहर में रहने वाले 5 बच्चों ने रविवार को कार से उदयपुर की यात्रा की। हादसा उस समय हुआ जब वह रात में घर लौट रहे थे। मंगलवाड थाना इलाके में इनकी कार डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी खा गई। बताया गया है कि युवक चित्तौड़गढ़ शहर के रहने वाले थे एवं एबीवीपी के कार्यकर्ता थे. हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नाहटा, भारत मेनारिया छात्र संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शहरवासी स्थानीय अस्पताल पहुंचे.

यह घटना रति मगरी के पास की बताई गई। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि चंदेरिया निवासी गौरव मोहता व रघुनाथ सिंह व राजगढ़ निवासी सांवरिया सोमानी की मौत हुई है. वहीं, रामप्रसाद दूधानी निवासी चंदेरिया व ललित सुथार घायल हो गए। इसके उलट जयपुर शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है.

करधनी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर सब्जी लेकर घर लौट रहे कन्ना लाल बंजार को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. वह तुरन्त मर गया। बस्सी इलाके में विनोद और अर्जुन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनो बाइक पर सवार थे। दोनो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां विनोद की मौत हो गई। अर्जुन गंभीर है।