रु 8,000 से कम कीमत पर लावा ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 5,000mAh की दमदार बैटरी मौजूद

जयपुर। (मनोज गुर्जर) स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने भारत में एक पॉकेट फ्रैंडली लॉन्च किया है। फोन का नाम लावा Z2s है। इस फोन को कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस किया है। इसके अलावा फोन में एक बड़ा डिस्प्ले भी मौजूद है। आइये फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर विस्तार से डालते हैं।
भारत में लावा Z2s की कीमत
कंपनी ने इस फोन एकमात्र स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। और यह 7,299 रुपये की प्रारंभिक कीमत के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे आप अमेज़न और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसे प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कर​ दिया गया है।
लावा Z2s के फीचर्स
इस फोन में 2.5D कर्व्ड स्क्रीन के साथ 6.5-इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिज्यूलॉशन 720x1,600 पिक्सल है। फोन इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2GB DDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। इसके 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर है। रियर कैमरे में ब्यूटी मोड, एचडीआर मोड, नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड भी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में पावर देने के लिए 5000 एएमएच की दमदार बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी ओटीजी सपोर्ट के साथ वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एलटीई, ब्लूटूथ वी5 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।