जयपुर। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Lava X2 है। कंपनी ने इस फोन में 6.5-इंच HD+ IPS डिस्प्ले, 2GB RAM, एक ऑक्टा-कोर MediaTek Helio SoC और 5,000mAh की बैटरी जैसे विशेषताएं जोड़ी हैं। कंपनी इस फोन को विशेष रूप से ऑनलाइन उपलब्ध करायेगी।
Lava X2 की कीमत
Lava X2 को एकमात्र 2 जीबी रैम/32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। डिवाइस वर्तमान में अमेज़न के माध्यम से प्री-ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर चरण 11 मार्च तक चलेगा, जहां फोन को 6,599 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस को दो कलर ऑप्शन ब्लू और सियान में लॉन्च किया गया है।
Lava X2 के फीचर्स
Lava X2 में 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो SoC प्रोसेसेर दिया गया है जिसे 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो डिवाइस पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। आगे की तरफ, डिवाइस में सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
सुरक्षा के लिए, डिवाइस में एक रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिस्टम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं।