गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

जयपुर। प्रदेश के सीकर जिले में आज सुबह गैंगवार हुई जिसमें कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को गोलियों से भून दिया और राजू की मौत हो गई। इस हत्या के बाद सीकर जिले में पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुछ बदमाश सीएलसी कोचिंग की ड्रेस पहनकर आये राजु ठेहट को घंटी बजाकर बाहर बुलाया और फायरिंग कर दी। ठेहट को 3 से ज्यादा गोली लगी थी।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) उमेश मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि एक बदमाश ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया है और कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग ने इस मर्डर की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस गैंस के गुर्गे रोहित गोदारा ने इस मर्डर की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वारदात के बाद पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। डीजीपी मिश्रा के अनुसार बदमाशों के पंजाब और हरियाणा बॉर्डर की तरफ जानें की संभावना है। इसलिए पूरे प्रदेश भर में कड़ी सुरक्षा के आदेश दे दिए गए हैं। सभी SHO को फील्ड में रहने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस की जानकारी के मु​ताबिक इस गैंगवार में राजू ठेहट के एक रिश्तेदार की भी मौत हो गई है। अनुसार मृतक फायरिंग का वीडियो बना रहा था। इसलिए आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। जहां फायरिंग हुई वह स्थान सीकर के पिपराली रोड पर है जो कि राजू ठेहट का घर है। इस एरिया में लगे CCTV फुटेज की जांच में चारों बदमाश नजर आए हैं। इसमें वे हथियारों के साथ भागते नजर आ रहे हैं।

फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर SP कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और DGP के निर्देश पर पूरे राज्य में नाकाबंदी की गई है। ठेहट की गैंग शेखावाटी में काफी सक्रिय थी और आनंदपाल गैंग से भी उसकी दुश्मनी थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद भी दोनों गैंग में वर्चस्व की लड़ाई जारी थी।