लारेंस गैंग ने ली गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट में किया दावा

जयपुर। कनाडा के एक गैंगस्टर ने गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूस वाला के मर्डर की जिम्मेदारी ली है। विशनोई गैंग के बराड़ ने पोस्ट में दावा किया है कि अकाली दल के एक नेता की हत्या की जांच में गायक का नाम सामने आया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
फेसबुक पोस्ट में बराड ने लिखा, "मैं सचिन बिश्नोई धत्तारनवाली, लॉरेंस बिश्नोई समूह के साथ, सिद्धू मूस वाला की हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं। उसका नाम विक्की मिद्दुखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या के संबंध में आया था और इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया,। " बराड़, जिनका असली नाम सतिंदर सिंह है, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी के रूप में जाने जाते हैं।

बरार कई आपराधिक मामलों में शामिल है। फरीदपुर की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में बराड़ के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पंजाब पुलिस ने भी पुष्टि की है कि हत्या के पीछे बिश्नोई गिरोह है।

पंजाब पुलिस प्रमुख वीके भावरा ने कल मीडिया से कहा, "इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है। लकी, गिरोह के सदस्य ने कनाडा से जिम्मेदारी ली है।" उन्होंने कहा कि पिछले साल विक्की मिड्दुखेड़ा की हत्या में सिद्धू मूस वाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम सामने आया था।विक्की मिड्दुखेड़ा युवा अकाली दल के नेता थे, जिनकी अगस्त 2021 में मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।