प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता धरती पर एक ही बार आते है, उन पर विश्वास करो: UP डिप्टी सीएम

जयपुर। अगले साल फरवरी में यपूी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यूपी की सत्तारूढ़ पार्टी चुनावों की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। बुधवार को यूपी में बीजेपी के शीर्ष नेतओं ने जनविश्वास यात्रा में शामिल एक विशाल जन समूह को संबोधन किया, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल थे।
मोदी जैसे नेता दुनिया में एक ही बार आते
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि विश्वास करो तुम मोदी पर ये नए युग का निर्माता है, ऐसा नेता धरती पर एक बार ही आता है।  उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक के बीच में आपने प्रदेश के अंदर जो भी देखा है, जैसा प्रदेश देखा है, वह तो फिम्ल का ट्रेलर है। असली पिक्चर तो 2022 से 2027 के बीच में आपको देखने को मिलेगी, जब उत्तर प्रदेश एक नया प्रदेश बनेगा।

विपक्षियों पर साधा निशाना
मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव होने वाले हैं, आपको गुमराह करने वाले आएंगे, आपको झूठ बोलकर बहलाएंगे लेकिन हमें उनसे सावधान रहना होगा। सपा के अध्यक्ष से मैं पूछना चाहता हूं कि जब सपा की सरकार थी, तब आपने पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बना दिया था। साथ ही कहा कि गरीबों का दर्द वो क्या जानेंगे जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, ऐसे भ्रष्टाचारियों और उनकी पार्टियों को सबक सिखाना चाहिए की नहीं। मोदी जी भी गरीब परिवार से आए हैं, उन्होंने गरीबी देखी है। इसीलिए वो गरीबों का दर्द समझते हैं और गरीबों के लिए काम करते हैं। सपा बसपा या कांग्रेस हो सभी लूटने वाली पार्टियां है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार थी जो सिर्फ गरीबों को लूटती थी और अपनी तिजोरी भरते थे