रामचरण मीणा के निर्देशन में विधिक शिविर का आयोजन किया

डीग, तालुका विधिक सेवा समिति डीग के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामचरण मीणा के निर्देशन में पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने के. एल.जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में विधिक शिविर का आयोजन किया जिसमें उपस्थित छात्र एवं छात्राओं तथा अध्यापक गणों को 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच, बाल यौन उत्पीड़न,बाल तस्करी, बाल श्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके अलावा पीड़ित प्रति कर स्कीम पालनहार योजना,निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा पीएलवी प्रियंका शर्मा, रामेश्वर शर्मा आशा लिवारिया,रेखा भारद्वाज आदि अध्यापकगण सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे l