जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Lenovo ने लम्बे समय के बाद अपनी K-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Lenovo K14 Plus है और कंपनी ने इसे रूस में पेश किया है। फोन में 90Hz डिस्प्ले, रियर ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh की बैटरी सहित अन्य खूबियां हैं। आइये इस फोन की कीमत और
Lenovo K14 Plus की कीमत 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए RUB 11,490 (लगभग 11,400 रुपये) रखी गई है। यह एक साल की वारंटी और बंडल डिस्काउंट ऑफर के साथ आता है।
Lenovo K14 Plus में 6.5-इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज्यूलॉशन 720×1,600 पिक्सल है। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में यूनिसोक टी700 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4 जीबी रैम के साथ जोडा गया है। 64GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के लिए, इसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। डस्ट रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP52 रेटिंग भी मिली है। फोन Android 11 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर मौजूद है। वीडियो कॉल के लिए, इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ केंद्रित पंच-होल कटआउट में 8-मेगापिक्सेल सेंसर होता है। पावर देने के लिए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी5, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में शामिल हैं- एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो। इसका डाइमेंशन 165.1×75.6×9.1mm है