जयपुर। टेक कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्ट घड़ी लॉन्च की है जो वायरलेस चार्जिंग डॉक, स्पीकर और एक नए डिज़ाइन के साथ आती है। लेनेवो ने इस क्लॉक को स्मार्ट होम इकोसिस्टम के एक हिस्से के रूप में डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट क्लॉक गूगल अस्सिटेंट के माध्यम से कईं स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकती है। आइये इस स्मार्ट क्लॉक की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Lenovo Smart Clock 2 की कीमत
वायरलेस चार्जिंग डॉक के साथ लेनोवो स्मार्ट क्लॉक 2 की कीमत 6,999 रुपये है। इसकी बिक्री 7 जनवरी से शुरू होगी। यह डिवाइस Lenovo.com, Flipkart.com, Reliance Digital के जरिए बेचा जायेगा। और बाद में इसे यह लेनोवो के ऑफलाइन रिटेल चैनलों पर भी उपलब्ध कराया जायेगा।
फीचर्स
लेनोवो स्मार्ट क्लॉक 2 में फैब्रिक कवर और 4 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यूजर्स अपने फ़ोन के माध्यम से Google फ़ोटो एल्बम सेट कर सकते हैं और उन्हें क्लॉक फ़ेस के रूप में सेट कर सकते हैं। स्मार्ट क्लॉक यूजर्स को वॉयस कमांड देने की सुविधा देता है। इस स्मार्ट क्लॉक में रिमाइंडर, अलार्म, ऑनलाइन प्रश्न, ट्रैफ़िक स्थिति को जानने जैसी सुविधाऐं मौजूद हैं। इसे टीवी, एसी, लाइट आदि जैसे अन्य स्मार्ट उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट होम हब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्मार्ट घड़ी एक वायरलेस चार्जिंग डॉक के साथ भी आती है जो रात में अपने उपकरणों को धीमी गति से चार्ज करने में मदद कर सकती है। लेनोवो का दावा है कि यह डिवाइस दो वायरलेस डिवाइस को चार्ज कर सकता है।