चलो करें हम सब मतदान
बारां, 19 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्णा शुक्ला के निर्देशन में रविवार को सतरंगी सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम की थीम पर शहर के श्रीराम स्टेडियम से दिव्यांगजन ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत ट्रांसजेंडर सोनम दीदी ने सभी से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील करते हुए हरी झंडी दिखाकर की। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अमल चौधरी ने दिव्यांग जन एवं उपस्थित जनसमूह को निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प कराया वहीं निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस से परिचित कराते हुए सक्षम ऐप के माध्यम से दिव्यांगजन का पंजीकरण अपनी पहचान सहित होने की प्रक्रिया समझाई तथा सक्षम ऐप द्वारा मतदान दिवस पर दिव्यांग जन साथियों को मिलने वाली सुविधाओं यथा पिकअप एंड ड्रॉप फैसिलिटी, वॉलिंटियर्स एवं व्हीलचेयर को ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त करने के बारे में भी बताया। साथ ही सी विजिल ऐप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या राजनीतिक कदाचार की गतिविधियों की शिकायत पर 100 मिनट में समाधान प्राप्त करने तथा केवाईसी ऐप द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।
रैली के दौरान दिव्यांगजन ट्राइसाइकिल्स पर हाथों में तख्तियां लिए हुए ’हम भी पीछे नहीं रहेंगे, मत देकर सरकार चुनेंगे’ तथा ’बारां जिले की यही पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान’ जैसे नारों का उद्घोष करते हुए मुख्य मार्ग से होकर प्रताप चौक पहुंचे जहां मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान दिवस 25 नवंबर पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी निशांत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग संघ आफाक अहमद खान, विकलांग संघ की जिला अध्यक्ष उमा देवी, औंस संस्थान के सचिव संदीप जैन, प्रशिक्षक सुनील कुमार, दिव्यांग आइकॉन सुरेंद्र कुमार मीणा, दिव्यांग संघ के मीना पोरवाल, द्रोपदी बाई, सीमा बाई, राजकुमार, नासिर हुसैन ,हेमराज बंजारा ,साबिर अली, यूंनुस, रामदयाल मीणा, ट्रांसजेंडर करीना दीदी, खुशी दीदी, छात्रावास अधीक्षक विजय मीणा, मंदरूफ़, रविकांत मीणा, केसरी लाल, प्रवीण गुर्जर, सत्यनारायण गौतम, दिव्यांग जन एवं नागरिक मौजूद रहे।