लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के नये थल सेनाध्यक्ष, 1 मई को संभालेंगे कार्यभार

जयपुर। सोमवार को भारतीय थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय थल सेना का अगला प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है। मनोज पांडे एक मई को पदभार ग्रहण करेंगे। वे जनरल मनोज मुकुंद नरवने का स्थान ग्रहण करेंगे। मनोज पांडे पहले ऐसे थल सेनाध्यक्ष होंगे इंजीनियर हैं। बता दें कि वर्तमान थल सेनाध्यक्ष नरल मनोज मुकुंद नरवने 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।

रक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।" राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था।

ऑपरेशन पराक्रम में संभाली थी इंजीनियर रेजिमेंट की कमान
उप थलसेना प्रमुख रहते हुए जनलर मनोज पांडे ने उन्होंने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लनवाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली।
ऑपरेशन पराक्रम, पश्चिमी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की बड़े पैमाने पर लामबंदी, दिसंबर 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। पराक्रम ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया।