बेंगलुरू में बाढ़ से जीवन अस्त व्यस्त, बिजली कटौती, जलापूर्ति जैसे संकट गहराये

जयपुर। बेंगलुरू के कई इलाकों में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। जिससे वंहा कई इलाकों में पानी भर गया है और बाढ की स्थिती पैदा हो गई है और शहर के विकास कार्यो, पानी की आपूर्ती, बिजली आपूर्ती रूक गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि कल पानी से भरी सड़क पर करंट लगने से 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक स्कूल के प्रशासनिक विभाग में काम करने वाली अखिला घर लौट रही थी कि उसकी स्कूटी फिसल गई। उसने बिजली के पोल को पकड़ने की कोशिश की और उसे झटका लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य की पिछली जेडीएस.कांग्रेस सरकार को स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, यह पिछली कांग्रेस सरकार के अनियोजित प्रशासन के कारण हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर से पानी निकालने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। और अतिक्रमण हटाने के लिए और 300 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जल निकासी स्थल अतिक्रमण से अवरुद्ध न हों।
कई इलाकों में बिजली कटौती की खबर है। मांड्या में एक पंपहाउस में पानी भर जाने से कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंपहाउस की सफाई की जा रही हैं। और 8,000 बोरवेल प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करेंगे। बिना बोरवेल वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि बाढ़ से 430 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 2,188 अन्य को आंशिक नुकसान हुआ है। करीब 225 किलोमीटर लंबी सड़केंए पुल, पुलिया और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक दक्षिण और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में राज्य में पहले ही 144 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है और चालू माह के पहले पांच दिनों में 51 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. कर्नाटक में 42 साल में यह सबसे अधिक बारिश है