बांगड़ अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाई दी लंबी कतारें,

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान

पाली जिले सहित प्रदेश भर में वेकसिन की कमी के चलते 3 दिन से सेंटर बंद रहे । और वैक्सिंग पहुंचने के साथ ही शहर के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ दिखाई दी ।
ऐसा ही नजारा पाली के बांगड़ अस्पताल सहित शहर के वैक्सीनेशन सेंटर जहां अट्ठारह से 44 एव उससे ऊपर वाली आयु की वेकसिन लगाने वाले लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली । भीड़ का कारण बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से वैक्सिंग नहीं होने की वजह से सेंटर बंद पड़े थे और आज जब वेकसिन के आने के साथ ही सेंटर पर भीड़ दिखाई दी।