भव्य कलश यात्रा के साथ होगा भगवान नर्मदेश्वर का स्वागत वंदन पूजन कार्यक्रम
श्री मंगलमय चमत्कारी धाम विज्ञान नगर पर तैयारियां जोरों से
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा श्री मंगल में चमत्कारिक धाम हनुमान मंदिर विज्ञान नगर पर भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान नर्मदा ईश्वर का स्वागत वंदन एवं पूजन तथा विशाल भंडारा कार्यक्रम 27 जून को आयोजित होगा
श्री मंगलमय चमत्कारी धाम हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद कपिल शर्मा ने बताया कि चमत्कारी धाम विज्ञान नगर मैं भगवान नर्मदेश्वर के मंगल प्रवेश के अवसर पर भव्य कलश यात्रा, वंदन एवं पूजन समारोह 27 जून सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से होगा तथा विशाल आम भंडारा चमत्कारिक धाम हनुमान मंदिर पर शाम 5: से 9 बजे तक आयोजित होगा।
श्रीमंगलमय चमत्कारी धाम के महंत पंडित अशोक तिवारी ने बताया कि श्री मंगलमय चमत्कारिक धाम पर शिवालय का निर्माण किया जाएगा जिसमें भगवान नर्मदेश्वर को विराजमान किया जावेगा इसके लिए ओमकारेश्वर से भगवान नर्मदेश्वर का मंगल प्रवेश 27 जून को होगा वैदिक मंत्रोचार भव्य कलश यात्रा एवं विद्वान पंडितों के सानिध्य में स्वागत वंदन एवं पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।
समिति के महामंत्री सुरेश लखेरा ने बताया कि विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम पर 27 जून को शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक विशाल आम भंडारा का आयोजन रखा गया।
समिति के कोषाध्यक्ष केके शर्मा कमल एवं कार्यक्रम प्रभारी हरीश सोनी ने बताया की कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठकों का आयोजन किया जा रहा है रविवार को विशाल बैठक का आयोजन होगा क्षेत्र के समस्त मंदिरों पर भव्य कलश यात्रा एवं विशाल भंडारे का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से भगवान नर्मदेश्वर के मंगल प्रवेश के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पधार कर धर्म एवं पुण्य उठाने का आग्रह किया ।