शाहपुरा न्यूज - मध्यप्रदेश भाजपा की महामंत्री माया पटेल ने गुरूवार को त्रिवेणी धाम के दर्शन कर श्री खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महामंत्री माया पटेल का पिपलोद में समाजसेवी सुभाष पोसवाल ने शोल अढाकर भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने भी चुनरी ओढ़ाकर माया पटेल का स्वागत किया। माया पटेल ने राजस्थान की संस्कृति और आस्था के स्थल की प्रशंसा की। इस अवसर सुभाष पोसवाल, जयराम सराधना, गोपाल पोसवाल, भूपेन्द्र पोसवाल, सुमन पोसवाल, प्रभाती पोसवाल, सुशीला पोसवाल, सोनू पोसवाल, संदीप पायला, हेमंत पोसवाल, गोलू पोसवाल सहित कई उपस्थित रहे।