जैन तीर्थ पर भगवान पाष्र्वनाथ का किया महा अभिषेक पूजन

-भाया दम्पत्ति सहित समाज बंधुओं ने उठाया धार्मिक लाभ

बारां 07 दिसम्बर। श्री जयत्रिभुवन विमल विहार तीर्थ धाम ग्राम बमूलिया पर श्वेताम्बर जैन समाज बंधुओं द्वारा भगवान पाष्र्वनाथ के जन्म कल्याणक की मासिक तिथी दषमी पर शक्रतश्व महाअभिषेक पूजन का पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया परिवार की तरफ से आयोजन किया गया, जिसमें भाया दम्पत्ति सहित समाज बंधुओं ने धार्मिक लाभ प्राप्त किया।


कोटा रोड पर स्थित श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि ग्राम बमूलिया कोटा रोड पर स्थित श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम हाड़ौती क्षेत्र का कल्पवृक्ष है, लाखों भक्तों एवं सैकड़ो जंगम तीर्थ समा पूज्य गुरुभगवंतों के रजकण से पवित्र ऊर्जावान भूमि है। यहां पर पुरुषादानीय गुणवर्धन शंखेश्वर पाश्र्वनाथ भगवान तीर्थ जिनालय में विराजमान है। समाज बंधुओं द्वारा भगवान पाश्र्वनाथ की जन्म कल्याणक तिथि दशमी पर प्रतिमाह परमात्मा का शक्रस्तव महाअभिषेक पूजन करना तय किया गया है तथा इसी निमित्त आज जैन तीर्थ पर प्रातः विद्वान पंडितवर्य  श्री कल्पेशभाई लाकेरी सा सिरोड़ीवाला के विधिवत मंत्रोचार से पूर्व मंत्री प्रमोद भाया की तरफ से महा अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित समाज के महिला-पुरूषों द्वारा पूजा के वस्त्रों में पधारकर महाअभिषेक एवं साधर्मिक भक्ति का लाभ प्राप्त किया।