राजसमन्द। बालाजी मित्र मंडल राजनगर द्वारा विगत 10 वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर जरुरतमंद लोगों के लिए प्रभु सेवा कार्य महाप्रसादी का आयोजन किया जाता रहा है उसी क्रम में इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जरुरतमंद लोगों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी मित्र मंडल के भंवरलाल दर्जी, प्रहलाद वैष्णव, अनिल सहलोत, मुकेश सोलंकी, पारस खत्री, यशवंत पालीवाल, करण सिंह, जयप्रकाश श्रोत्रीय,चंदू प्रजापत सभी सदस्यों का योगदान रहा।