Maharashtra: किशोरी ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 14 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी को शिक्षक द्वारा मानसिक प्रताडित किया गया था। मामले की पूरी जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने दी है।
एक अधिकारी ने कहा कि एक निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा ने बुधवार शाम औसा रोड स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट में पीड़िता ने दावा किया है कि स्कूल में एक पुरुष शिक्षक ने उसे कक्षा में ताने मारकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अधिकारी ने कहा कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।