Baran : महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव गुलाब के फूलों से खेली होली गेम्स भी खेलें
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां 20 फरवरी सोमवार बसंत पंचमी से आरंभ उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण फाल्गुन मास में होली के आगमन के पूर्व सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कोटा रोड स्थित निजी रेस्तरां में किया गया मंडल की अध्यक्ष प्रेरणा तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई व मस्ती धमाल के गेम्स रखे गए। गरिमा शर्मा सुनीता शर्मा टोनिया शर्मा शैली शर्मा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । मंडल संरक्षक नीना मिश्रा और रजनी शर्मा द्वारा सदस्यों का मुंह मीठा कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई । सुनीता शर्मा व अनुराधा शर्मा द्वारा होली के मनोरंजक गेम्स का आयोजन करवाया गया। होलिया में उड़े रे गुलाल गाने पर पद्माक्षी शर्मा हेमा शर्मा विद्या शर्मा मीना शर्मा द्वारा नृत्य किया गया। फाग के सुर गाने पर कल्पना शर्मा पीहू शर्मा नीलम शर्मा प्रतीक्षा शर्मा गरिमा शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी गई महामंत्री सीमा शर्मा द्वारा होली के रंग हावजी के संग की विजेता भगवती शर्मा प्रथम व सुनीता शर्मा दितीय रही गुब्बारे के रंग गेम्स में प्रथम नीना मिश्रा द्वितीय कृतिका शर्मा रही । विजेताओं को अध्यक्ष प्रेरणा तिवारी व संरक्षक नीना मिश्रा द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम में मंडल की कई सदस्य द्वारा पूर्ण उत्साह व जोश से भाग लिया गया ।।