जयपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी कल 30 जुलाई को भारत में अपनी हाल ही लॉन्च की गई नई एसयूवी स्कॉर्पियो एन की बुकिंग लेना शुरू कर देगी। और कंपनी 26 सितंबर से इसकी डिलेवरी देना शुरू कर देगी। कंपनी के मुताबिक स्कॉर्पियो एन की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कंपनीी ग्राहकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 21,000 रु में बुकिंग करवा सकते हैं। यह ऑफर लिमिटेड रहेगा। शुरूआती 25,000 ग्राहकों के लिए बुकिंग 21,000 रूपये में होगी। बुकिंग करते समय ग्राहक वैरिएंट के साथ.साथ रंग विकल्प को भी फिर से चुन सकते हैं। स्कॉर्पियो.एन एसयूवी की बुकिंग 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक रहेगी।
Mahindra Scorpio-N पांच वैरिएंट में आती है जिसमें Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L शामिल हैं। ग्राहकों के पास छह-सीट या सात-सीट कॉन्फ़िगरेशन को चुनने का विकल्प होगा। फोर-व्हील-ड्राइव केवल डीजल वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा और इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।
महिंद्रा स्कॉर्पियो.एन की कीमत
नया स्कॉर्पियो-एन बेस पेट्रोल Z2 मॉडल के साथ 11.99 लाख रुपये और डीजल एमटी वेरिएंट के लिए 12.49 रुपये से शुरू होता है, इसके बाद पेट्रोल Z4 जो 13.49 लाख रुपये से शुरू होता है। वहीं, डीजल एमटी की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है। डीजल इंजन के साथ मिड-स्पेक Z6 ट्रिम लेवल केवल एमटी विकल्प के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 14.99 लाख रुपये है। टॉप-स्पेक पेट्रोल MT Z8 की कीमत 16.99 लाख रुपये है, जबकि डीजल MT विकल्प के साथ 17.49 लाख रुपये है। इसके अलावा, टॉप-ऑफ-द-लाइन Z8L वेरिएंट की कीमत पेट्रोल एमटी वेरिएंट के साथ 18.99 लाख रुपये और डीजल एमटी वेरिएंट के साथ 19.49 लाख रुपये है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन इंजन
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ पेश किया जाएगा। SUV में या तो mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 200PS की पावर और 380 Nm का टार्क पैदा करता है। mHawk डीजल इंजन 175PS की पावर और 400Nm का टार्क पैदा करेगा। इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े होते हैं। ड्राइवर को चार टेरेन ड्राइविंग मोड मिलेंगे जिसमें टर्मैक, स्नो, मड और डेजर्ट शामिल हैं।