जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भारत में पांच नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पांच कार लॉन्च करने का नया टीजर जारी किया है। इससे पहले कंपनी ने केवल तीन अलग-अलग इलेक्ट्रिक कारों के टीज़र साझा किए थे। अब, कंंपनी ने नये टीजर के मुताबिक हम महिंद्रा कीी पांच इलेक्ट्रिक कार देखेने वाले हैं जिसमें तीन एसयूवी होंगी और दो क्रॉस ओवर डिजाइन की होंगी। पांच एसयूवी में से एक तो महिंद्रा एक्सयूवी700 के कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह लग रही थी।
महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारें बॉर्न इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणी का एक हिस्सा हैं, जिसका यूके में महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन स्टूडियो में कॉन्सेप्ट तैयार किया जा रहा है। महिंद्रा का दावा है कि वैश्विक डिजाइनरों और विशेषज्ञों की एक टीम इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है।
नई कारों का अनावरण 15 अगस्त को किया जाएगा। फिलहाल इन इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में कंपनी ने कोई भी डिटेल नहीं दी है। महिंद्रा इन पांच एसयूवी के कॉन्सेप्ट वर्जन पेश कर सकती है और आने वाले सालों में यह रोड-रेडी वर्जन लॉन्च कर सकती है।
Mahindra ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रो-साइट भी सेटअप की है। इच्छुक उपयोगकर्ता अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि देकर वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पिछले टीज़र में Mahindra ने कुल htree कार दिखाई थी. सी-शेप में तीनों में एक समान LED DRL यूनिट है। यहां तक कि टेललैंप्स भी उल्टे सी-शेप में थे।