महुआ विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का हर गांव ढाणी में स्वागत किया गया

 दिलीप शर्मा
सिकंदरा दौसा,

महुआ विधायक  प्रकाश हुड़ला ने अपने पैतृक गांव हुड़ला के विकास कार्यो का शिलान्यास किया ओर इन कार्यो को जल्द से जल्द शुरू करवा कर पूर्ण करवाने की अपील की। विधायक बलहेड़ी चौकी से मंडावर रोड होते हुए रसीदपुर तक कि सड़क का शिलान्यास किया। हुड़ला से तुडियाना वाया गवारकी सड़क का शिलान्यास भी किया। हुड़ला में पेयजल योजना का भी इस दौरान शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के माध्यम से हर घर में पानी उपलब्ध हो सकेगा।
सड़को के निर्माण से भी क्षेत्र के विकास में चार चांद लगेंगे।

गांव में आयोजित दंगल समारोह में भी विधायक द्वारा गायक मंडली का सम्मान किया गया।

इस दौरान मानसिंह हुड़ला , बलराम सरपंच हुड़ला, विजेंद्र गुर्जर, रामहरि उकरुंड जिला परिषद सदस्य आरती मीना सहित पांच पटेल मौजूद थे।