शहर के प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण, जिला कलेक्टर रोहिताश्व ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बारां, 24 जनवरी। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों, बमुलिया से नियाना, निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिला कलेक्टर ने सुबह शहर की सड़क पर पैदल चलकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में घूमते हुए प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चौराहों का सुंदरीकरण करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर के इन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या ना रहे, इससे संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि यातायात को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से निजात के लिए डिवाइडर एवं फ्री टर्न को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए, जिससे ट्रैफिक का मूवमेंट व्यवस्थित रहे एवं जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही कलेक्टर ने चौराहों पर स्थित अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा।