आजीविका के लिए व्यावसायिक कौशल को जीवन में उपयोगी बनाएं-कटारा

भरतपुर, अंकित टेक्सटाइल्स संस्थान, भरतपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजसर के व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के दस दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का समापन समारोह आयोजित किया गया | समारोह शिविर प्रभारी एवं रेसा (वाइस प्रिन्सीपल) के सह संयोजक बाबूलाल कटारा उप प्रधानाचार्य की अध्यक्षता एवं संस्था के डायरेक्टर राजेन्द्र गुप्ता व एंबीशन इंस्टीट्यूट के निदेशक लोकेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंकित टैक्सटाइल्स के प्रोपराइटर के अनुज अन्नु, लेखाकार उमेश जिन्दल, व्यावसायिक प्रशिक्षक सुनील, विमलेश कुमारी, पुष्पेंद्र तिवारी एवं डालचंद भट्टाचार्य मौजूद रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के विधिवत पूजन से प्रारंभ हुआ, साथ ही इस अवसर पर सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं साफा से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिविर प्रभारी व वाइस प्रिन्सीपल बाबूलाल कटारा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान इलेक्ट्रिकल एवं अपैरल मैडम दोनों ट्रेड के सभी संभागीयों को रोजगार के अवसरों की जानकारी के साथ-साथ कार्यस्थल की सुरक्षा एवं सावधानियों से अवगत कराया गया, साथ ही सत्र पर्यंत पाठ्यक्रम से संबंधित सभी विषयों का प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्रों को प्रायोगिक अभ्यास करवाया गया | उप प्रधानाचार्य बाबूलाल कटारा ने आजीविका हेतु व्यवसाय शिक्षा को  जीवन में उपयोगी बनाने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया |

मुख्य अतिथि राजेन्द्र गुप्ता ने सभी संभागियों से उक्त पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण शिविर के दौरान करवाए गए अभ्यास का जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने एवं सीखने की सलाह दी | कार्यक्रम में एंबीशन इंस्टीट्यूट के निदेशक लोकेश शर्मा ने सभी संभागीय को कार्यक्रम में दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान किए | इस अवसर पर सभी संभागीय को स्वल्पाहार भी करवाया गया | कार्यक्रम का संचालन व्यवसायिक प्रशिक्षक पुष्पेंद्र तिवारी ने किया एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक डालचंद भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया |