संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था में लगाए गए अधिकारियों की बैठक लेकर फीड बैक लिया।
उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि अधिकारी अपने आवंटित वार्ड के बारे में जो सफाई की समस्या बताए उसपर तुरंत कार्रवाई करे। सफाईकर्मी समय से आएं तथा कचरा पाइंट से कचरा उठाने का समय निर्धारित हो। उन्होनंे निर्देश दिए कि सफाई जमादारों के साथ अधिकारियों की बैठक कराएं और आपसी समन्वय से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं।
केन्द्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा
जिला कलक्टर ने केन्द्र सरकार की जिले में संालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में वांछित प्रगति लाई जाए।