बालिकाएं स्काउट प्रशिक्षण को आत्मसात कर नियमित अभ्यास से स्वयं को निडर व आत्मनिर्भर बनायें : डोगरा


बूंदी राजस्थान

भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बुधवार को दर्शक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अशोक डोगरा मुख्य अतिथि रहे अध्यक्षता स्थानीय संघ के प्रधान चतुर्भुज महावर ने की।

मुख्य अतिथि डोगरा ने शिविर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का निरीक्षण किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डोगरा ने कहा कि आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन की दिशा में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का बहुत महत्व है यह बालक बालिकाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने संभाजी बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस कोर्स को अपनाकर निर्भीक बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं स्काउट प्रशिक्षण को आत्मसात कर नियमित अभ्यास से स्वयं को निडर एवं आत्मनिर्भर बनाएं। अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन के स्थानीय संघ प्रधान चतुर्भुज महावर ने मानव सेवा में स्काउटिंग के योगदान की जानकारी देते हुए कहां कि स्काउटिंग ज्ञान, चरित्र व स्वावलम्बन की पाठशाला है।

इससे पूर्व करतल ध्वनि व जनरल सेल्यूट के साथ सचिव देवी सिंह सेनानी ने अतिथियों का स्वागत उद्बोधन द्वारा अभिनंदन किया। अतिथियों ने शिविर में संभागीय द्वारा तैयार की गई निर्माण सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच शिविर संचालक बुद्धि प्रकाश पुंडीर ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रामलाल मेघवाल ने हर्षनाद व बृजेश कुमार कसाना ने धन्यवाद प्रस्ताव द्वारा आभार प्रकट किया, कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सर्वेश तिवारी ने किया।

ये हुए सम्मानित

ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में प्रथम रहीं अशरा खान, द्वितीय रूपकंवर व सानिया परवीन, सिलाई कला प्रतियोगिता में प्रथम पद्मा जैन, द्वितीय रुबीना खानम व राजेश्वरी नायक, मेहंदी के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अक्षरा गौतम, द्वितीय रक्षिता जैन, जूनियर वर्ग में प्रथम चेतना कुमारी, द्वितीय रिया सैनी, पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम रहीं सृष्टि जैन, द्वितीय वंशिका कंवर, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय मोना नायक, नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थानकर्ता विदिशा शर्मा, द्वितीय लक्ष्मी नायक व आदित्य मंडोवरा, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम रहीं नवीरा अस्मा तथा द्वितीय रहीं रक्षिता जैन व अल्का जैन को पुरस्कृत किया। वहीं अभिरुचि शिविर के संचालक बुद्धि प्रकाश पुंडीर, समन्वयक सर्वेश तिवारी, संचालक दल के बृजेश कुमार, रामलाल मेघवाल, शंभूदयाल शर्मा, उम्मेहबीबा, दीपिका पाराशर व कैलाश कंवर सहित प्रशिक्षक मीना बैरवा, नैना सैनी, कमलेश दाधीच, प्राची शर्मा, सोनू यादव, आतिश वर्मा, प्रमोद श्रृंगी, अवनी शर्मा, रजिया खातून, निर्णायक अंजू मेवाड़ा, संतोष रैगर, नीलम माथुर व हँसराज चौधरी को मुख्य अतिथि डोगरा ने सम्मानित किया।