मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM Modi पर कसा तंज, बोले लोकतंत्र कुचल रहे हैं

जयपुर।   कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को संसद में राहुल गांधी की लोकतंत्र संबंधी टिप्पणी को उठाने के लिए सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र को कुचलने वाले इसे बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'तानाशाह'बता दिया। 

खड़गे ने बीआरएस, वामपंथी दलों और आप सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ संसद भवन परिसर से विजय चौक तक एक विरोध मार्च निकाला, जब भाजपा ने लोकतंत्र पर अपनी टिप्पणी से भारत को कथित रूप से बदनाम करने के लिए गांधी के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और उनसे माफी की मांग की।

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचनाएं "क्रूर हमले" के अधीन हैं और देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है। विजय चौक पर पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा, "वे (भाजपा) लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और नष्ट कर रहे हैं और लोकतंत्र और देश के गौरव को बचाने की बात कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का कोई शासन नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक "तानाशाह" की तरह देश चला रहे हैं।

कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया, "वे एजेंसियों के 'दुरुपयोग' के माध्यम से विपक्षी दलों का 'दमन' कर रहे हैं। यह 'उल्टा चोर कोतवाल को दांते' जैसा है।  खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कई बार विदेशों में भारत का "उपहास" किया है और चीन, दक्षिण कोरिया, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात में अपने भाषणों का उदाहरण दिया है