ममता बनर्जी का नामांकन हो सकता है रद्द ! भाजपा उम्मीदवार ने इस कारण को लेकर की शिकायत

जयपुर। बंगाल में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं। उन्हेंने इस सीट से नामांकन भर दिया है। भाजपा की तरफ से प्रियंका टिबरीवाल ने ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। चुनाव 30 सितंबर को होने वाले हैं। लेकिन चुनाव से पहले भापजा उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल ने ममता के नामांकन पर सवाल उठाते हुए प्रियंका के चुनाव ऐजेंट ने भवानीपुर रिर्टनिंग अधिकारी को शिकायत पत्र लिखा है। भाजपा का पार्टी का कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय ममता ने अपने खिलाफ दर्ज पांच पुलिस मामलों का खुलासा नहीं किया। हालांकि त्रृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

ममता के लिए जीत जरूरी
बता दें कि मुख्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद तीसरी बार ममता ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और अब इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें ये चुनाव जीतना जरूरी है। संविधान के अनुसार किसी मुख्यमंत्री बनने के लिए विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है और फिर भी कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पद ग्रहण करता है तो उसे पद पर बने रहने के लिए छ: महिने के अंदर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी है।
बंगाल की भवानीपुर सीट से से ममता बनर्जी के विधायक शोभंडेब चट्टोपाध्याय ने बनर्जी को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।