मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी को जीतनी होगी भवानीपुर सीट, उपचुनाव 30 सितंबर को

जयपुर। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तिथी जारी कर दी है। यह उपचुनाव 30 सितंबर को होगा। भवानीपुर सीट के अलावा बंगाल में समसेरगंज और जंगीपुर पर भी चुनाव करवाये जायेंगे।
मुख्यमंत्री बने रहने के लिए जीत जरूरी
बंगाल की भवानीपुर सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लडेंगी। बता दें कि बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी लेकिन खुद ममता बनर्जी अपनी सीट नंदीग्राम से हार गई थीं। इस सीट पर भाजपा के शुभेंदू अधिकारी ने ममता को हराया था। संविधान के अनुसार किसी मुख्यमंत्री बनने के लिए विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है और फिर भी कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पद ग्रहण करता है तो उसे पद पर बने रहने के लिए छ: महिने के अंदर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी है।
बंगाल की भवानीपुर सीट से से ममता बनर्जी के विधायक शोभंडेब चट्टोपाध्याय ने बनर्जी को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

चुनाव आयोग ने कहा है कि संवैधानिक आवश्यकता और पश्चिम बंगाल राज्य के विशेष अनुरोध पर विचार करते हुए, भवानीपुर के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग द्वारा COVID से बचाव के लिए अत्यधिक सावधानी के रूप में बहुत सख्त मानदंड बनाए गए हैं।
आयोग ने कहा, "संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के इनपुट और विचारों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने अन्य 31 विधानसभा क्षेत्रों और 3 संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।"