जयपुर। केंद्र सरकार पर ईडी-सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप लगाकर बंगाल मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने जेल भरो आंदोलन आव्हान कर दिया है। टीएमसी के दो शीर्ष नेताओं की नेताओं की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी ने आंदोलन करने का एलान किया है। ममता ने रविवार को कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि अगर कल मेरे घर पहुंचेगा तो क्या आप सड़कों पर उतरेंगे..?
बता दें कि पार्टी के दो अहम नेताओं को केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था जिनमें पार्थ चटर्जी जेल में हैं। वहीं, बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल सीबीआई की हिरासत में हैं। ईडी- सीबीआई द्वारा तृणमूल के कई अन्य नेताओं से हाल ही में विभिन्न आरोपों में पूछताछ की जा रही है। इस स्थिति में खड़े होकर पार्टी नेता ममता बनर्जी ने सीधे जवाबी हमले का रास्ता अपनाया। बेहाला में पार्टी की बैठक से मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा, मैं सबके साथ जेल भोरो आंदोलन करूंगी।
विपक्षी खेमा पहले ही इन आरोपों से मुख्यमंत्री को जोड़ने का आरोप लगाने लगा है। ऐसे में ममता ने रविवार को बेहाला में पार्टी के स्वतंत्रता.पूर्व कार्यक्रम के मंच से कार्यकर्ता.समर्थकों से पूछा, कल मेरे घर पहुंचेगा तो क्या करोगे..? क्या आप सड़कों पर उतरेंगे..?! हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मुख्यमंत्री के घर कौन आ सकता है लेकिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने का वादा किया। उसके बाद ममता ने कहा, क्या आप लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे..? मैं अपनी लड़ाई अकेले लड़ूंगी। लेकिन आपको अपने लिए लड़ना होगा। ममता ने यह भी कहा अगर मेरे किसी साथी को अपनी मर्जी से जेल में रखा जाता है तो हमें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना होगा।
गौरतलब है कि पार्थ की गिरफ्तारी के बाद जहां पार्टी ने दूरी बना ली, वहीं तृणमूल ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया। अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद, तृणमूल इस आरोप पर भी आ गई कि भाजपा विपक्ष को दबाने के लिए सीबीआई.ईडी का इस्तेमाल कर रही है।