ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में कहा पेगासस मामले की हो जांच

जयपुर। (मनोज गुर्जर) पश्चिम बंगाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ममता बनर्जी ने दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान Mamata Banerjee ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कईं मुद्दे प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे। ममता बेनर्जी ने बताया कि मैने प्रधानमंत्री से पेगासस जासूसी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग रखी है। ममता बनर्जी ने पेगासस मामले पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की है।

इसके अलावा ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन की राज्य में कमी होने की बात की, उन्होंने कहा है कि बंगाल की जनसंख्या की तुलना में वैक्सीन बहुत कम मिली है। इसके अलावा ममता बेनर्जी ने बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखा है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने विचार करने की बात कही है। वहीं प्रधान मंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।

इन वरिष्ठ नेताओं से भी मिली सीएम ममता ​बनर्जी
अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी अन्य पार्टी के कई दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद ममता कांग्रेस नेता कमलनाथ और आनंद शर्मा से भी मुलाकात की है। और आगे वे अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मिलने वाली हैं, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है। बता दें कि ममता के विपक्षी दलों से मुलाकात के मायने भाजपा को आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावे में घेरने के लगाये जा रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में हम ममता बनर्जी को एक बड़ी भूमिका में देख सकते हैं।