भाई की हत्या का बदला लेने गए आदमी को आरोपी ने पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली न्यूज़। मामला दिल्ली के तिमारपुर इलाके का है जहाँ अपने भाई की हत्या का बदला लेने गए एक शख्स को हत्या के आरोपी ने सार्वजनिक रूप से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुनील गुन्नी के रूप में की है। आरोपियों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया की सुनील खुद एक हत्याकांड का दोषी था, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। घटना की पुष्टि करते हुए उत्तर दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी ने 12 अगस्त को सुनील के भाई को पीट-पीट कर मार डाला था. अगले दिन जब सुनील अपने भाई की हत्या का बदला लेने गया तो राहुल ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरू में बताया गया था कि सुनील और राहुल, अजय, मुकेश और उनके साथियों के बीच झगड़ा हो गया था। चश्मदीदों के मुताबिक, सभी आरोपी भागने से पहले सुनील को बेरहमी से पीटा गया था। पीड़ित को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, सुनील हंसिया लेकर राहुल, अजय, मुकेश और अन्य पर हमला करने गया था, जो उसके भाई की हत्या में शामिल थे। हालांकि सुनील से दरांती छीन ली गई और आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा।